विनोद त्रिपाठी को मिलेगा केन्द्रीय ग्रह मंत्रालय दिल्ली का अति उत्कृष्ट सेवा पदक

WhatsApp Image 2022-12-28 at 12.16.47 PM.jpeg

तहे दिल से Sukhwal News की और से बधाई।

 रतलाम निवासी श्री विनोद त्रिपाठी को मिलेगा केंद्रीय ग्रह मंत्री दिल्ली का “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” 
रतलाम| पुलिस मुख्यालय भोपाल ने वर्ष 2020 के लिए केंद्रीय ग्रह मंत्री का “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” एवं “उत्कृष्ट सेवा पदक” देने की घोषणा कर दी है| रतलाम के पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय (डीआईजी ऑफ़िस) में पदस्थ सबइंस्पेक्टर/एम/ विनोद त्रिपाठी को “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” मिलेगा| रतलाम से यह सम्मान पाने वाले वे पहले पुलिस अधिकारी है| भारत सरकार, गृह मंत्रालय, पुलिस डिवीजन नईदिल्ली की सहमति पर मध्यप्रदेश के
पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जोहरी द्वारा जारी आदेश में ये पदक घोषित हुए है| रतलाम ज़िले से एक मात्र श्री  त्रिपाठी का चयन  “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” के लिए हुआ है| सेवा निवृत प्रधान अध्यापक श्री घनश्याम त्रिपाठी के पुत्र विनोद रतलाम से पहले मंदसौर में पदस्थ रहे है| वे आगर के ज़िला कोषालय अधिकारी तरुण त्रिपाठी एवं रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व सचिव, एडवोकेट एवं नोटरी अरुण त्रिपाठी के बड़े भाई है| उन्हें पदक दिए जाने की घोषणा पर शुभ चिंतकों ने हर्ष जताया है|

Loading...
WhatsApp Image 2022-12-28 at 12.16.47 PM.jpeg